फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 100 रुपये छिनने का विरोध करने पर ईटों से कूचकर की थी हरिद्वारी की हत्या

Fri, 24 Oct 2025 11:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी से दोनों आरोपियों तक पहुंची पुलिस, गिरफ्तार करके किया हत्या का खुलासा
विज्ञापन

-पुलिस ने दोनों आरोपियों को भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र के कसेरूखेड़ा में मजदूर हरिद्वारी लाल (45) की हत्या दो आरोपियों आकाश उर्फ बुंदे व अभिषेक उर्फ किन्ना उर्फ कृष्ण ने मात्र 100 रुपये छिनने के विरोध में की थी। हरिद्वारी ने घटना के समय हत्यारोपियों का विरोध जताया था। इससे गुस्साए दोनों आरोपियों ने ईंट से कूचकर हरिद्वारी की हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार दोनोंं आरोपी नशे के आदी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़कर 24 घंटे के अंदर हत्या का खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली।
कसेरूखेड़ा निवासी मोहित ने बृहस्पतिवार को थाने पर केस दर्ज कराते हुए बताया था कि उनके अविवाहित चाचा हरिद्वारी लाल बुधवार सुबह घर से मजदूरी करने गए थे। शाम के समय कसेरूखेड़ा में लठमार गोवर्धन पूजा का मेला लगा था। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर उनकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं लगा। बृहस्पतिवार सुबह एक राहगीर ने कसेरूखेड़ा के मुख्य नाले में एक शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे और मृतक की पहचान हरिद्वारी के रूप में की। उनके सिर व चेहरे पर ईंटों के कई निशान थे। हरिद्वारी के शव को देखकर परिजनों ने हंगामा किया था।
विज्ञापन

एसओजी व थाना पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस के अनुसार रात 11 बजे के बाद दोनों मुख्य आरोपी हरिद्वारी के साथ नाले की तरफ जाते हुए एक मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। आरोपियों ने हरिद्वारी से जबरन 100 रुपये छिन लिए थे। हरिद्वारी ने उनकी हरकतों का विरोध किया था तो आरोपियों ने हरिद्वारी पर ईंटों से हमला कर दिया जिसमें हरिद्वारी लहूलुहान होकर नाले के किनारे गिर गए थे। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए थे। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कराई और बृहस्पतिवार देर रात दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। सख्ती से पूछताछ पर आरोपियों ने घटना के बारे में बताया। सीओ कैंट नवीना शुक्ला का कहना है कि आरोपियों ने लूट के इरादे से ईंटों से मारकर हत्या की थी। उन्हें न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

अंतिम सांस तक करते रहे वार, चोट के सात निशान मिले
कसेरूखेड़ा निवासी हरिद्वारी की हत्या बेहद वहशियाना ढंग से की थी। पुलिस के अनुसार पीड़ित के सिर व मुंह पर आरोपियों ने ईंटों से हमले किए थे। हमले में हरिद्वारी के सिर व मुंह पर चोट के सात गहरे निशान थे। आरोपी हरिद्वारी पर उसकी अंतिम सांस तक हमला करते रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें