मेरठ। रेलवे ने त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, जो विभिन्न तारीखों को विभिन्न स्टेशनों के बीच चलेंगी। मेरठ से भी होकर कई ट्रेन चल रही हैं। शनिवार को हरिद्वार से साबरमती के बीच त्योहार स्पेशल ट्रेन चलेगी। ट्रेन संख्या 09426 हरिद्वार से शनिवार रात्रि 9:45 बजे से साबरमती के लिए चलेगी। यह ट्रेन मुजफ्फरनगर में रात्रि 12:54 बजे और मेरठ सिटी स्टेशन पर रात्रि 1:42 बजे पहुंचेगी। ट्रेन यहां से गाजियाबाद, दिल्ली, गुरुग्राम, रेवाड़ी, नारनौल, नीम का थाना, रींगस, फुलेरा, किशनगढ़, अजमेर होकर जाएगी। ब्यूरो