सरस्वती विद्या मंदिर में छात्रों को सम्मानित करते प्रबंधक कमेटी स्रोत स्वयं
हस्तिनापुर। सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक विद्यासागर जैन एवं समिति के अन्य पदाधिकारियों ने किया।
कक्षा दसवीं की छात्रा आशा प्रथम, अनुष्का द्वितीय और रजनी तृतीय स्थान पर रही। इंटरमीडिएट में भानुप्रताप प्रथम, अनुष्का तोमर द्वितीय और शशि तृतीय स्थान पर रही। मुख्य वक्ता मुकेश ठाकुर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से मिलती है। प्रधानाचार्य पंकज चौहान ने संचालन किया। इस मौके पर अमर सिंह, सोमनाथ, सत्यवीर त्यागी, इंद्रजीत शर्मा, राजीव कुमार, कर्णपाल, अरुण, नीतू नागर, सविता वर्मा, विजय प्रभा सहित विद्यालय परिवार के कई सदस्य उपस्थित रहे।