राजकीय हाई स्कूल इकवारा में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक और छात्र स्रोत स्कूल
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव इकवारा में स्थित राजकीय हाईस्कूल में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विगत वर्षों की बोर्ड परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य निर्विकार आनंद ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा के दिन करीब आ रहे हैं और हर छात्र चाहता है कि उसकी मेहनत रंग लाए। लेकिन केवल कठिन परिश्रम ही नहीं, सही वातावरण और सकारात्मक ऊर्जा भी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्य अतिथि रठौरा खुर्द के राजकीय हाई स्कूल के प्रधानाचार्य मनीष पाल ने कहा कि छात्रों को कक्षा से अलग अपने घर पर अध्ययन कक्ष में ऊर्जा का सही प्रवाह बहुत जरूरी है। ग्राम प्रधान उपासना ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राएं लगातार विभिन्न क्षेत्रों में आगे जाकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। इस अवसर पर एडवोकेट मदन पाल वर्मा, जयवीर सिंह, अमित कुमार, धर्मवीर सिंह, मीनाक्षी, सुनीता, विनोद कुमार, रिपु कुमार उपस्थित रहे।