फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर चौराहे और मार्गों पर गूंजेगा राष्ट्रगान

Sat, 06 Aug 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
राष्ट्रगान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ में सभी राजनीतिक दल एकजुट होकर सहयोग देंगे। इस बार भी शहर के हर चौराहे और प्रमुख मार्गों पर सुबह 10 बजे राष्ट्रगान होगा। शहरवासी देश के लिए 52 सेकेंड के लिए रुकेंगे। अमर उजाला के साथ राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों ने मोहकमपुर स्थित मुख्य कार्यालय में बैठक की और तैयारियों पर सुझाव देने के साथ ही सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई बैठक में सबसे पहले प्रोजेक्टर पर गत वर्ष के आयोजन की झलकियां दिखायी गईं। जिसे सभी ने सराहते हुए कहा कि अमर उजाला का यह कार्यक्रम निरंतर सात वर्षों से नयी ऊंचाई के साथ आगे बढ़ रहा है। इस दौरान प्रमुख लोगों ने कई सुझावों के साथ पार्टी स्तर से सहयोग की बात कही। सपा के दर्जा प्राप्त मंत्री चौ. राजपाल सिंह ने कहा कि इस अभियान से देश प्रेम की बयार बहती है। सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने सुझाव दिया कि आयोजन को शहर की कालोनियाें तक ले जाकर इसमें महिलाओं की भागीदारी और ज्यादा की जाए। पूर्व विधायक और रालोद नेता राजेंद्र शर्मा ने कहा आज की पीढ़ी जंग ए आजादी से जुड़े महापुरुषों को भूल रही है। लेकिन अमर उजाला का अभियान हर साल उन यादों को न सिर्फ ताजा कराता है, बल्कि युवाओं में देश प्रेम का उत्साह भी भरता है।


ये रहे मौजूद

कांग्रेस
जिलाध्यक्ष विनय प्रधान, महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा किशनी, धूम सिंह गुर्जर, हरिकिशन वर्मा, अखिल कौशिक, राकेश कुशवाहा, श्याम सुंदर गुप्ता, मासूम असगर, जेपी शर्मा, सैय्यद सलीमुद्दीन शाह, अभिमन्यु त्यागी, रविंद्र सिंह, अरुण कुमार, ऋषभ, नईम राणा, कामेश, संजय कटारिया, चौधरी इस्तकबाल, यासिर सैफी,  और गोलू।  
विज्ञापन


भाजपा
भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, महानगर उपाध्यक्ष पवन मित्तल, ललित नागदेव, विवेक रस्तोगी, महामंत्री कमलदत्त शर्मा, विशाल सारस्वत, जिला महामंत्री हरीश चौधरी हरेंद्र काकरान, मंत्री इंद्रपाल बजरंगी, ओमकार चौधरी, प्रदीप कुमार, अंकित गौतम, संदीप, नीरज निषाद, जितेंद्र कश्यप, शिवम रस्तोगी, शिवम शर्मा, चांद खां, शशीकांत गौतम और रोमी रस्तोगी आदि।

बसपा
एमएलसी और पश्चिमी क्षेत्र के प्रभारी अतर सिंह राव, जिलाध्यक्ष सुनील जाटव, शाहजहां सैफी, जिला प्रभारी अमित शर्मा, मंडल कोआर्डिनेटर रविराज, रामकुमार असनावड़े, हसीन यासीन, पूर्व पार्षद जयपाल सिंह, कर्मवीर सिंह गूमी, नवाब सिंह लखवाया, संजय शेरगढ़ी, विपुल चौधरी, ताराचंद जाटव, जयपाल पाल, तेजिंदर सिंह, हेमंत, राकेश, ओमप्रकाश, उदयवीर आदि।

सपा
दर्जा प्राप्त मंत्री चौ. राजपाल सिंह, सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, महामंत्री मेघराज यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, संगीता राहुल, चेतन्यदेव स्वामी, विनीत वरमानी, विशाल राणा, शरीफ, गगन राणा आदि।  

रालोद
जिलाध्यक्ष चौ. यशवीर सिंह, पश्चिमी क्षेत्र के महामंत्री संगठन डॉ. राजकुमार सांगवान, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, सुनील रोहटा, नरेंद्र खजूरी, महानगर अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार, इंद्रपाल सिंह, गौरव जटौली व राजकुमार त्यागी।

आप
आम आदमी पार्टी से शैलेंद्र गौड़, राजाराम यादव, मोहम्मद. अजहर मलिक, मोहम्मद. इस्माईल सिद्दकी, चांद खां, आरिफ खान, अंकुश चौधरी, और एसके शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


यहां करें संपर्क  
कार्यक्रम में शहरवासी भी अपना योगदान दे सकते हैं। हमसे जुड़ने के लिए 9897551109 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें