फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक चर्च की प्रार्थना में उमड़े श्रद्धालु, चमत्कारिक तस्वीर के किए दर्शन

Mon, 25 Dec 2017 08:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
सरधना का ऐतिहासिक चर्च - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्रिसमस डे पर सोमवार को ऐतिहासिक रोमन कैथलिक चर्च पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यहां सुबह साढे़ आठ बजे विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया। फादर जॉन मैकेंड्री, फादर ससिन बाबू व पाक्या नाथन ने प्रार्थना कराई। प्रभु यीशु के संदेश पढ़कर सुनाए। इस दौरान श्रद्घालुओं को चर्च में माता मरियम की चमत्कारिक तस्वीर के दर्शन भी किए। क्रिसमस पर हर साल भक्तों का जमावड़ा होने के बाद भी पालिका प्रशासन ने यहां कोई व्यवस्था नहीं की। इससे लोग परेशान रहें। वहीं पुलिस कर्मी भी धूप सेंकते नजर आए। इसका फायदा चोरों ने उठाया। दिनभर में दर्जनभर से अधिक लोगों के पर्स और मोबाइल चोरी हुए।
विज्ञापन


नगर के ऐतिहासिक चर्च में मुक्तिदाता प्रभु यीशु का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। चर्च में रविवार की मध्य रात्रि प्रभु यीशु का बालक के रूप में जन्म हुआ तो ईसाई समुदाय के लोगों ने मिस्सा बलिदान का आयोजन किया। इस मौके पर देर रात एसएसपी मंजिल सैनी दहल और सीओ संतोष कुमार भी पहुंचे। चर्च में सोमवार सुबह साढे़ आठ बजे फादर जॉन मैकेंड्री फादर ससिन बाबू व फादर ससिन बाबू ने विशेष प्रार्थना कराई। सुबह कोहरा होने के कारण चर्च में भीड़ कम रही। लेकिन दोपहर बाद भीड़ बढ़ी तो चर्च व पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गये। बाद में सीओ ने पहुंचकर स्थिति को काबू किया।

गिफ्ट और केक बांटे
इस दौरान लोगों ने केक और गिफ्ट का आदान प्रदान किया गया। वहीं चर्च में चरनी और क्रिसमस ट्री को देखने लिए लोगों में खूब धक्का-मुक्की हुई। लोगों ने बताया कि क्रिसमस ट्री एक सदाबहार पेड़ है। जिसकी पत्तियां कभी मुरझाती नहीं हैं। वहीं चर्च के बाहर लगे मेले का लोगों ने जमकर लुत्फ  उठाया। अचानक उमड़ी भीड़ से नगर के कई चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस दिनभर जाम से जूझती नजर आई। वहीं जेबकतरों ने भी दर्जनों लोगों को अपना निशाना बनाया। किसी का पर्स तो किसी का मोबाइल चुरा लिया।
विज्ञापन


पढ़ें : विश्व में जाना जाता है इस ऐतिहासिक चर्च का नाम, ये हैं मान्यता
विज्ञापन

प्रेम, आनंद का संदेश देता है क्रिसमस

सरधना चर्च - फोटो : अमर उजाला
रामराज स्थित मैथोडिस्ट चर्च में क्रिसमस पर सोमवार को विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। प्रार्थना सभा का संचालन एंजलीना वाल्डन तथा सह संचालन अमित धीरता ने किया। विशेष प्रार्थना जेम्सधीरता ने कराई। इस मौके पर अमित वाल्डन ने बताया कि क्रिसमस प्रभु यीशु के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार हमें ईश्वर के प्रेम, आनंद व मानव के उद्धार का संदेश देता है। जो खुद का परिमार्जन कर दूसरों के कष्टों का निराकरण करता है। वही ईश्वर के सर्वाधिक निकट है। ईसा ने जीवन के लिए उपयोगी बहुत से संदेश दिए हैं। दीन दुखियों की सहायता करना, प्रेमभाव से रहना, लालच न करना आदि। इस दौरान सेंटा क्लाज ने बच्चों को आकर्षक उपहार बांटे। इसके बाद भजनों द्वारा प्रभु की स्तुति की गई। प्रार्थना सभा में मेरठ, मवाना, बहसूमा, हस्तिनापुर, तारापुर, मीरापुर, सम्बलहेडा, जानसठ व रामराज आदि स्थानो से सैकड़ों भक्त पहुंचे। जोनाकि वाल्डन, शीला सैन गुप्ता, मलय गुप्ता, अजय सहगल, फ्लोरेंस धीरता, एडवन धीरता, सरदार गुलजार, सुमित कक्कड आदि रहे।

प्रभु यीशु का जन्म दिवस मनाया
गांव बिजौली स्थित मेथोडिस्ट चर्च में प्रभु यीशु का जन्म दिवस मनाया गया। चर्च के पादरी सुमेर सैमुअल ने ईसामसीह के बारे में लोगों को बताया तथा बाइबल में लिखे उनके प्रेम व दया के संदेश भी सुनाये। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों तक प्रभु के संदेश पहुंचाए। इस दौरान काग्रेस नेता रोबिन्नाथ, संजय कटियार, अभिनव सैमुअल, रविंद्र सिंह, छत्रपाल, विनय मसीह, प्रमोद सैमुअल, अभिषेक, विरेंद्र शर्मा, देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

बच्चों ने क्रिसमस डे मनाया 
कस्बे के नैडू मार्ग पर स्थित विद्या संस्कार एकेडमी में सोमवार को क्रिसमस डे का आयोजन किया गया। इसमें संता क्लॉज ने छात्र छात्राओं को उपहार व मिठाइयां बांटीं। स्कूल की प्रधानचार्य कविता सैनी ने बच्चों को क्रिसमस डे पर बधाई दी। कार्यक्रम में सविता, रिंकी, उपासना, साजमा, साक्षी, हिना एवं अजय आदि उपस्थित रहे।

जिंगल बेल पर बच्चों ने किया डांस
भराला स्थित एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को क्रिसमस डे धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को उपहार बांटे गए। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन अजय भराला और डायरेक्टर राजीव भराला ने किया। सेंटा की वेशभूषा में प्री नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों को टॉफी और उपहार बांटे गए। इस अवसर पर बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एक से तीन कक्षा तक के बच्चों ने कविता पाठ किया। बच्चों ने जिंगल बेल पर नृत्य प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य डा. लक्ष्मी शर्मा व उप प्रधानाचार्य वीना विहान ने बच्चों को उनकी प्रतिभा के लिए सम्मानित किया। इस दौरान मोहम्मद रईस, रविंद्र शर्मा, नीतू, कपिल, भावेश गौड़, आभा, आंकाक्षा, शिवम भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें