धनतेरस का त्यौहार आज मनाया जाएगा। सुबह से रात्रि 11 बजकर 47 मिनट तक धनतेरस रहेगी। जिसमें भगवान धनवंतरी का समुंद्र मंथन से प्रकाट्य हुआ था। धन कुबेर का जन्मदिन भी यही है।
विज्ञापन
ज्योतिषाचार्य पंडित विनोद त्यागी ने बताया कि दोपहर तीन बजे के बाद कोई भी अष्टधातु का बर्तन खरीदना विशेषत: चांदी विशेष शुभदायी होती है। ज्योतिषाचार्य भारत ज्ञान भूषण के मुताबिक धनतेरस पर धन की ऊर्जा जागृत करने के लिए धातु का खरीदना सबसे ज्यादा शुभकारी होता है।