फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हनुमान जयंती पर धूमधाम से निकली हनुमंत यात्रा

विज्ञापन
दौराला - भगवान हनुमान की शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
- जगह-जगह हुआ यात्रा का स्वागत,
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। हनुमान जयंती पर बृहस्पतिवार को कस्बा दौराला में ऊंचे-नीचे वाले चौक स्थित शिव मंदिर से हनुमंत यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ हनुमान मंदिर एवं शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

संदीप शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न कराया। हनुमंत यात्रा का शुभारंभ देवेंद्र पाल सिंह, नवीन शर्मा, रजनीश अहलावत ने भगवान श्रीराम व भगवान हनुमान की आरती, पूजा-अर्चना कर किया गया। यात्रा का नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद के जिला संरक्षक अमन सिंह ने किया। यात्रा ऊंचे-नीचे वाले चौक से प्रारंभ होकर सरधना सड़क, बाजार दौराला, मिल बाजार से होते हुए शिव मंदिर रेलवे स्टेशन पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों, व्यापारियों ने भगवान राम-हनुमान की झांकी पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। विभिन्न स्थानों पर प्रसाद वितरण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर दौराला-सरधना मार्ग रेलवे फाटक स्थित हनुमान मंदिर पर संजीव उपाध्याय, सचिन उपाध्याय, मोहित उपाध्याय, हर्षित उपाध्याय, आकांक्षा उपाध्याय व मुन्नी देवी के नेतृत्व में यज्ञ का आयोजन किया गया। साथ ही हनुमान चालीसा का 101 बार पाठ किया गया और मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन हुआ। शिव मंदिर रेलवे स्टेशन पर भी अखंड पाठ और सुंदर कांड का पाठ किया गया। अरुण शर्मा के नेतृत्व में प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के नारायण सिंह, जितेंद्र कांबोज, सार्थक नामदेव, आलोक कश्यप, विकास, धर्मेंद्र, शिवकुमार, बीना, मंगूमल, अक्षय, राजीव, अंकित, हर्षित, राकेश, भारत वीर आदि मौजूद रहे। इसके अलावा सकौती टांडा में भगवान हनुमान की जीतू शर्मा के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। मनोज चिरौड़ी ने फीता काटकर यात्रा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें