फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हनुमान जन्मोत्सव मनाया, बजरंग बली का गुणगान किया

विज्ञापन
बुढ़ाना गेट ​स्थित श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में भजन पर झूमते श्रद्धालु। ......... संवाद..... - फोटो : mrt
विज्ञापन
शहर के प्रमुख हनुमान मंदिरों में हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिरों में विशेष धार्मिक आयोजन कराए गए। इनमें बजरंग बली का गुणगान किया गया। पीएल शर्मा रोड सिद्ध पंचमुखी हनुमान मंदिर में हनुमान जी को 11 हजार लड्डू का भोग लगाया गया। मुख्य यजमान सुधीर रस्तौगी और शिप्रा रस्तौगी रहीं। पंडित कैलाश दत्त ने बताया कि रामचरितमानस का पांचवां कांड सुंदरकांड हैं। इसमें हनुमान जी के पराक्रम, बुद्धि और भक्ति का वर्णन है।
विज्ञापन

मंदिर में बजरंग बली के समुद्र लांघने, सीता की खोज करने, रावण दरबार में जाने, लंका दहन करने सहित अन्य प्रसंग सुनाए गए। पंडित कैलाश दत्त ने बताया कि यह कांड भक्ति, साहस और विश्वास का प्रतीक है। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मुकुल मित्तल, योगेश वर्मा, रोहित कुशवाह, जयप्रकाश, प्रदीप आदि रहे।
वेस्ट एंड रोड पर सिद्धपीठ संकट मोचन श्री बालाजी एवं शनि शक्तिपीठ शनिधाम मंदिर में कष्ट निवारक अखंड हनुमान चालीसा पाठ किया गया। महामंडलेश्वर शनि पीठाधीश्वर महेंद्र दास ने बताया कि बुधवार दोपहर 12 बजे अखंड पाठ का समापन होगा। उन्होंने बताया कि दो अप्रैल को शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में मुख्य अतिथि वल्लभगढ़ से आ रहे जगद्गुरु भैया जी महाराज होंगे। पूजन में कविता, आशा, राधा, बीना, ललित, रंजीत, आनंद आदि रहे।
विज्ञापन

बुढ़ाना गेट सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने ज्योत प्रज्जवलित की। स्वामी बुद्धिराजा ने बाबा का गुणगान किया। मंदिर में एक अप्रैल को सुंदरकांड पाठ और दो अप्रैल को ध्वजारोहण, चोला ग्रहण, हवन और भजन संध्या का आयोजन होगा। बोम्बे बाजार स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। बोम्बे बाजार के व्यापारी राजीव लोचन ने बताया कि बुधवार को मंदिर में सुंदरकांड पाठ होगा। पूजन पंडित नरेंद्र शर्मा और पंडित सुभाष शर्मा करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें