हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालु। (स्त्रोत आयोजक) फलावदा।
फलावदा। कस्बे में बूढ़ा शिव मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किया गया। रंजन दुबे, बृजमोहन बिश्नोई व अन्य भक्तों ने हनुमान की मूर्ति पर फूलमाला अर्पित कर चोला चढ़ाया गया। महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति प्रदान की। इसके उपरांत जागरण मंडली के कलाकारों द्वारा महाआरती अखंड रामायण पाठ, सुंदरकांड का पाठ व हनुमान चालीसा पाठ के वर्णन प्रस्तुत किया गया। इस दौरान दिनेश खटीक ने मंदिर में पहुंचकर हनुमान के दरबार में माथा टेककर विशेष पूजा-अर्चना की है। कार्यक्रम समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर समिति के मनोज कुमार बिश्नोई, रमेश धीमान, सुरेंद्र बिश्नोई, बिरजू पालीवाल, अमित बिश्नोई, सुभाष, नरेंद्र खटीक आदि मौजूद रहे।