फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धि योग में आज हनुमान जन्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धि योग में आज हनुमान जन्मोत्सव
विज्ञापन

मेरठ। सिद्धपीठ हनुमान मंदिरों में मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। बुढाना गेट, पीएल शर्मा रोड और बालाजी मंदिर वेस्ट एंड रोड पर मुख्य आयोजन होंगे। घराें में भी पूजा अर्चना की जाएगी। इस बार सिद्धि योग में जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के संयुक्त सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि हनुमानजी के जन्म को लेकर अलग-अलग मत हैं। चैत्र पूर्णिमा को हनुमानजी जन्मोत्सव सर्वमान्य है। भक्तिपूर्वक, मन को वश में करके, पुष्प, अर्घ्य चंदन से, धूप, दीप से, फलों से, ब्राह्मणों को भोजन कराने से, मंत्रपूर्वक अर्घ्य प्रदान करने से, कपिश्रेष्ठ का जप करने से मनोरथों प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर महेंद्र दास ने वेस्ट एंड रोड स्थित बालजी मंदिर में अखंड पाठ किया। उन्होंने बताया कि पुराण कहते हैं गणेशजी और हनुमानजी ही कलियुग के ऐसे देवता हैं, जो भक्तों से कभी नहीं रूठते।
----
ऐसे करें हनुमानजी की पूजा
- हनुमानजी की पूजा अभिजित मुहूर्त में करें। उत्तर-पूर्व दिशा में चौकी पर लाल कपड़ा रखें। हनुमानजी के साथ श्रीराम के चित्र की स्थापना करें। हनुमानजी को लाल और रामजी को पीले फूल अर्पित करें। लड्डुओं के साथ तुलसी दल भी अर्पित करें। पहले श्रीराम के मंत्र राम रामाय नम: का जाप करें। फिर हनुमानजी के मंत्र ॐ हं हनुमते नम: का जाप करें।
हनुमान जयंती पर यह करें
1- मंदिर में हनुमानजी को चमेली के तेल में अथवा शुद्ध देशी घी में चोला चढ़ा कर चांदी का वरक लगाएं। केले का प्रसाद चढ़ाएं। सुंदर गुलाब के फूलों की माला और इत्र चढ़ाएं।
विज्ञापन

2- आज हनुमानजी को बिना चूना लगा हुआ एक मीठा पान चढ़ाएं। पान में इलायची और लौंग जरूर हो।
3- श्री हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, राम रक्षा स्तोत्र का पाठ जरूर करें। सुंदर कांड का पाठ तो सर्वोत्तम है। हनुमानजी के बारह नाम का जप करें। श्रीहनुमद वडवानल स्तोत्र का पाठ करें।
4- हनुमान जी को चूरमा का भोग लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें