माछरा। नंगली अब्दुल्ला माछरा में हनुमान जी की शोभायात्रा निकलने पर श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत क
मुंडाली। हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव आदि गुरु शंकराचार्य गुरुकुल आश्रम नंगलामल में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आश्रम के संस्थापक दीपक ज्ञाननंद सरस्वती ने यज्ञ कर हनुमान के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हनुमान के भगवान राम के प्रति समर्पण से सीख लेकर भारत के युवाओं को राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर राष्ट्र धर्म का पालन करना चाहिए। तभी भारत विश्व गुरु बनेगा। इस अवसर पर शैलेंद्र शर्मा, तेजपाल सिंह, सुमित राणा, धर्मेंद्र खटाना, अजय, एडवोकेट सुनील पुंडीर, वीरपाल तोमर, लक्ष्मी सैनी व अन्य लोग मौजूद रहे।