टोल प्लाजा पर पहुंचे किसान
मेरठ की सीमा में अच्छरौंडा में बन रहे टोल प्लाजा पर पहुंचकर किसानों ने हंगामा किया। उनका कहना था कि जब तक मुरादाबाद गांव में धरना जारी रहेगा तब तक पूरी सीमा में कहीं भी कार्य नहीं होने दिया जाएगा।
ये हैं किसानों की प्रमुख मांगे
जिला मेरठ के काशी, अच्छरौंडा, भूड़बराल, परतापुर समेत अन्य गांवों की आर्बिटेशन की सुनवाई नहीं हुई।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार एक प्रोजेक्ट के लिए एक समान मुआवजा दिया जाए।
डासना से मेरठ तक किसानों के आवागमन के लिए सर्विस रोड बनाई जाए।
19 गांवों को आठ अगस्त 2011 को भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रथम अधिसूचना के आधार पर डीएम गाजियाबाद द्वारा 2013 में आर्बिट्रेशन अवार्ड घोषित किया गया। 19 ग्रामों के किसानों ने आपत्ति के साथ मुआवजा उठा लिया था। वहीं, प्रभावित किसानों ने सेंशन कोर्ट गाजियाबाद में अपील की थी।
ऐसे कार्य करना संभव नहीं
हमने गाजियाबाद के डीएम को निर्माण कार्य रोक दिए जाने की बाबत पत्र लिख दिया है। वहीं, आज डीएम मेरठ को भी कार्य रोके जाने का पत्र जारी कर दिया जाएगा।
- अरविंद कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचएआई
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/