फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आशीर्वाद अस्पताल के भवन पर चला हथौड़ा, लिंक रोड होगा चौड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बागपत रोड और रेलवे रोड को जोड़ने के लिए तैयार किए जा रहे लिंक रोड के लिए आशीर्वाद अस्पताल के भवन को अब तोड़ा जा रहा है ताकि लिंक रोड को चौड़ा किया जा सके। बुधवार को भवन पर दिन भर हथौड़ा चला। इस दौरान लिंक रोड पर कारों का प्रवेश बंद करने के लिए बैरिकेटिंग की गई। हालांकि लोगों ने बैरिकेटिंग हटाकर कारों को दौड़ाया। वहीं, इस मार्ग पर संचालन से लोगों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी और समय की भी बचत होगी।
विज्ञापन

पहले बागपत रोड से रेलवे रोड पर आने-जाने के लिए जैन नगर की तंग गलियों से गुजरते समय जाम में फंसना पड़ता था या फिर रेलवे रोड चौराहा से मेट्रो प्लाजा होकर सफर तय करते समय अधिक समय लगता था। लिंक रोड अब खुल तो गया है, लेकिन कच्ची सड़क पर वाहन दौड़ते समय धूल का गुबार उड़ रहा है।
बुधवार को लिंक रोड के दोनों छोर पर बैरिकेडिंग लगाकर चारपहिया वाहनों को रोका गया, लेकिन वाहन चालक बैरिकेडिंग हटाकर वाहन ले जाते रहे। वहीं, आशीर्वाद अस्पताल के भवन का हिस्सा तीन से चार दिन में तोड़कर लिंक रोड चौड़ा हो जाएगा। इसके बाद पूरे लिंक रोड पर काली सड़क बन जाएगी। जन आंदोलन समिति के गौरव सिंह, बीएल कपूर, राजपाल गुगलानी, नवीन पुरी आदि ने कहा कि लिंक रोड पर हाईट गेज लगाया जाएगा ताकि लिंक रोड से भारी वाहन न गुजर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले लोग...
यहां से गुजरने वाले शाहजहां सैफी का कहना है कि शहर की जनता के लिए लिंक रोड बड़ी राहत है।
विजय कुमार ने कहा कि टीपीनगर में उनकी बेटी है। पहले बेटी से मिलते आते थे तो दो-दो घंटे लग जाते थे। अब तो 20 मिनट ही लगेंगे।
राजकुमार जैन ने कहा कि जिस दिन से लिंक रोड खुला है, तब से जैन नगर को भी काफी हद तक जाम से छुटकारा मिल गया है।
अमित जिंदल ने कहा कि लिंक रोड खुलने से 35 कालोनियों की जनता की जीत हुई है। जनप्रतिनिधियों ने भी इसमें पूरा सहयोग किया।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें