फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हाजी याकूब का साथी 25 हजार का इनामी मुजीब गिरफ्तार

Mon, 14 Nov 2022 09:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
हाजी याकूब कुरैशी मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में मीट फैक्टरी और गैंगस्टर के मामले में वांछित पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के साथी 25 हजार रुपये के इनामी मुजीब को खरखौदा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं, याकूब के परिवार की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें दूसरे जिलों और राज्यों में दबिश देंगी। याकूब के परिवार से जुड़ी सभी संपत्तियों को चिह्नित करने का काम भी जारी है।

विज्ञापन


पुलिस-प्रशासन सहित कई विभागों की संयुक्त टीम ने 31 मार्च 2022 को हाजी याकूब कुरैशी की हापुड़ रोड स्थित मीट फैक्टरी में छापा मारा था। फैक्टरी में अवैध तरीके से मीट की पैकिंग हो रही थी। 10 कर्मचारी मौके से गिरफ्तार किए गए थे।

यह भी पढ़ें: By Poll Election: कौन हैं रालोद प्रत्याशी मदन भैया? नई सियासी जमीन की तलाश में लपका खतौली का टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन

17 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
इस मामले में याकूब, उनके बेटे इमरान व फिरोज और मुजीब सहित 17 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। याकूब के गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुके हैं। उन पर 50-50 हजार का इनाम भी घोषित है, लेकिन पुलिस अभी उन्हें गिरफ्त में नहीं ले पाई है।

हाजी याकूब के साथ उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान, फिरोज समेत सात लोगों पर बृहस्पतिवार देर रात खरखौदा थाने में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मुकदमे में याकूब के परिवार के साथ मैनेजर मोहित त्यागी, मुजीब और फैजान को आरोपी बनाया गया था। अब मुजीब की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर अन्य आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

वहीं, दबिश के लिए तीन टीमें तैयार की गई हैं। एसपी क्राइम अनित कुमार की देखरेख में भी एक टीम निगरानी कर रही है। पुलिस के मुताबिक अब शहर से बाहर भी पूर्व मंत्री और उनके परिवार के लोगों की तलाश की जा रही है। दूसरे जिलों और राज्यों में दबिश के लिए उच्चाधिकारियों से भी मार्गदर्शन लिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें