फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हाजी इकबाल की पत्नी का आरोप मदरसे को बेच दी हमारी जमीन

Tue, 07 Jan 2025 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की पत्नी फरीदा बेगम ने कुछ लोगों पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पांच जनवरी को गांव मायापुर रूपपुर में उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जबकि कुछ भूमि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एक मदरसे को बेच दी गई। फरीदा बेगम ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पत्र में मिर्जापुर पोल निवासी फरीदा बेगम ने बताया कि उसके बेटे वाजिद, जावेद, अफजल, आलीशान और देवर महमूद अली के खिलाफ झूठे केस दर्ज जेल में बंद कराया गया है। साजिश के तहत यह किया गया है। इसके पीछे एक गिरोह का हाथ है, जो तभी से उनकी काफी जमीन पर कब्जा कर चुका है। अब इनके अलावा भी कुछ लोगों ने मिलकर एक अन्य गिरोह बना लिया है, जिन्होंने पांच जनवरी को गांव मायापुर रूपपुर में उनकी जमीन पर जबरदस्ती कब्जा कर लिया।
एक पूर्व प्रधान ने भी अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर 12 बीघा जमीन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एक मदरसे को बेच दी। शिकायतकर्ता का कहना है कि लगातार उनकी जमीन पर कब्जे किए जा रहे हैं, जिसमें कुछ स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी व अन्य अधिकारी शामिल है। यह भी आरोप लगाया कि उनकी अन्य जमीन के भी फर्जी दस्तावेज तैयार किए हैं, जिसे कुछ लोग बेचने की तैयारी कर रहे हैं। शिकायतकर्ता ने भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मुख्यमंत्री के अलावा डीजीपी, ईडी, आईजी और अन्य अधिकारियों को भी पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें