फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी ने मौसम ने बदले तेवर, कई स्थानों पर बारिश के साथ गिरे ओले 

Thu, 07 Feb 2019 01:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बारिश और ओले - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पश्चिमी यूपी में गुरूवार सुबह मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। यहां कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश हुई और कुछ देर तक ओले भी गिरे। अचानक बढ़ी इस सर्दी ने लोगों की मुश्किलों को फिर से बढ़ा दिया है। स्कूल जाने वालें स्टूडेंट्स और कामकाजी लोगों को सुबह के समय ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


सुबह के समय अचानक अंधेरा छा गया और बारिश होने लगी। इस दौरान सड़कों पर गुजरने वाले वाहनों को लाइट जलाकर गुजरना पड़ा। यूपी के मेरठ सहित बागपत शामली मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली सहित अन्य कई स्थानों पर बारिश के साथ ओले भी गिरे। 
Trending Videos
विज्ञापन

जाहिर है इस वक्त बारिश हर किसी की मुसीबत बन रही है। उधर किसानों की फसलों को बारिश व ओले गिरने से काफी नुकसान हो सकता है वहीं अचानक ठंड बढ़ जाने से बीमारियों की संभावना भी बढ़ गई है। 

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदल रहा मौसम
मौसम विभाग ने गुरुवार को हिमाचल, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के तराई वाले क्षेत्रों में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई थी। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में पश्चिम विक्षोभ के चलते बना सिस्टम प्रभावी रहेगा। इस वक्त भी मौसम में नमी बरकरार है वहीं तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका बन रही है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें