मेरठ में एलएलबी की छात्रा को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म करने व वीडियो बनाने के मामले में जिम संचालक को जेल भेज दिया है। वहीं उसके भाई राजीव उर्फ टीटू को साक्ष्य न मिलने पर पूछताछ के बाद क्लीन चिट देकर छोड़ दिया गया। वहीं, पुलिस ने रविवार को छात्रा के 161 के बयान दर्ज कर लिए है और अब सोमवार को कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे।
शास्त्रीनगर निवासी व्यक्ति ने शनिवार को मेडिकल थाने में द पंपिंग जोन जिम के संचालक भरत यादव व उसके भाई राजीव उर्फ टीटू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी जिम में एक्सरसाइज करने के लिए जाती थी। 12 अक्तूबर को वह एक्सरसाइज करते हुए अचानक गिर पड़ी थी।
आरोप था कि भरत यादव उनकी बेटी को कार में डालकर अपने भाई टीटू के होटल में ले गया था। जहां पर भरत ने उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान उसके भाई टीटू ने उनकी वीडियो बनाई थी। पता चलने पर जब उनकी बेटी ने विरोध किया तो उन्होंने कहा कि जब वह लोग उसे बुलाएंगे तो आना होगा, नहीं तो उसकी वीडियो को इंटरनेट पर वायरल कर दिया जाएगा। पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया था।
यह भी पढ़ें: उपचुनाव: गुर्जरों को साधने के लिए RLD ने चला दांव, हार की हैट्रिक के बाद खतौली पिच पर मदन भैया की जोर-आजमाइश
वहीं रविवार को पुलिस ने भरत यादव को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर अखिलेश गौड ने बताया कि साक्ष्य न मिलने पर राजीव उर्फ टीटू को छोड़ दिया गया है। छात्रा के 161 के बयान दर्ज करा लिए है। सोमवार को कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराएं जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Meerut: सरधना में दूषित पानी का कहर जारी, हैजा फैलने से चार की मौत, सैकड़ों बीमार, मजबूरी में घर छोड़ रहे लोग