फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रकाश पर्व पर गुरु के बखान से निहाल हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मेरठ। गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब, सेक्टर-3 शास्त्रीनगर में गुरु ग्रंथ साहिब का प्रथम प्रकाश दिवस श्रद्धा से मनाया गया। इस अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। गुरुद्वारा को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया था। पूरा परिसर गुरबाणी, शबद कीर्तन और वाहेगुरु के जयकारों से गूंज उठा। सुबह 4:30 बजे बड़ी संख्या में संगत गुरुद्वारा पहुंची। संगत ने गुरु साहिब के समक्ष शीश नवाया। हजूरी रागी जत्था भाई बलवीर सिंह ने मधुर शबद-कीर्तन और गुरबाणी का गायन किया। प्रमुख ग्रंथी ज्ञानी जसवंत सिंह ने संगत को प्रथम प्रकाश दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब समस्त मानवता के आध्यात्मिक मार्गदर्शक हैं। ज्ञानी जसवंत सिंह ने गुरु साहिब की शिक्षाओं को अपनाने और जरूरतमंदों की सेवा करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें