फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने जीटीबी को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे टूर्नामेंट में शनिवार को गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी ब्लू और जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने जीटीबी की टीम को हराया।
गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 146 रन बनाए। टीम की ओर से राघव ने 40, कार्तिक ने 39, विराट ने 37 और देवांश ने 32 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में देव शर्मा ने चार, फवाज ने तीन और केशव ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी ब्लू की टीम ने 17.3 ओवर में 9 विकेट खोकर 148 रन बनाए और लक्ष्य प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम की ओर से फहाद ने 37, जीशान ने 36, ईशांत ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में अभय ने तीन, सार्थक ने तीन, कबीर ने दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच व आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि रविवार को सीनिरयर वर्ग में दो मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें