देवबंद। हरि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट गागलहेड़ी में संपन्न हुई कबड्डी प्रतियोगिता में श्री गुरू रामराय पब्लिक स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दूसरे स्थान हासिल किया।
प्रधानाचार्य विजय गुप्ता ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में कुशवाह पब्लिक स्कूल, आरएस पब्लिक स्कूल गागलहेड़ी, स्प्रिंग डेल्स स्कूल सहारनपुर, आदर्श इंटर कॉलेज तल्हेड़ी बुजुर्ग, रूपराम पब्लिक स्कूल और श्री गुरु रामराय स्कूल के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इसमें उनके स्कूल के छात्र प्रियांशु, यर्थाथ, रूद्रांश, अतुल, शादान, विशाल शर्मा, अयान, आदित्य, कार्तिक व आरिस ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम के कप्तान प्रियांशु रहे। रूद्रांश को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बेस्ट रेडर की ट्राफी प्रदान की गई। प्रधानाचार्य ने छात्रों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।