फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। गांव लतीफपुर स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह सभा ननकाना साहिब में गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व मनाया गया। भाजपा नेता मुखिया गुर्जर ने मत्था टेक कर धर्म लाभ अर्जित किया। मुखिया गुर्जर को प्रबंधक कमेटी ने कृपाण और सरोपा भेंट किया। गुरुद्वारा साहिब के दीवान हॉल में गुरु ग्रंथ साहिब को भव्य रूप से सजाया गया। इस अवसर पर नगर में प्रभातफेरी निकाली गई। इस दौरान विश्व शांति की अरदास की गई। शाम को कवि दरबार में बच्चों से देश व गुरुओं से संबंधित प्रश्न पूछे गए। बच्चों को इनाम दिया गया। ग्राम प्रधान सज्जन सिंह ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह आध्यात्मिक गुरु होने के साथ योद्धा, कवि और दार्शनिक थे। उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की। उन्होंने ही गुरु ग्रंथ साहिब को पूर्ण किया। कहा कि खालसा पंत की रक्षा के लिए गुरु गोबिंद सिंह ने कई बार मुगलों का सामना किया था। भाजपा नेता मुख्य गुर्जर ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह एक लेखक थे। उन्होंने ग्रंथों की रचना की। गुरु गोबिंद सिंह ने संस्कृत, फारसी, पंजाबी और अरबी भाषाएं भी सीखीं थी। इस अवसर पर गुरुद्वारे को लाइटों व झालरों से सजाया गया और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रबंधक कमेटी के प्रधान सज्जन सिंह, सावल सिंह, गुरबख्श सिंह, जीत सिंह, निरंजन सिंह, अवतार सिंह, कश्मीर सिंह, बलवीर सिंह, सुरजीत सिंह, इंदर सिंह व बब्बे सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें