माछरा। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भाजपा पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत क्षेत्र के गांवों में पूर्व प्रधान कांति त्यागी ने गांवों में कानून को देश हित में बताकर ग्रामीणों को जागरूक किया।
किठौर-हापुड़ मार्ग पर रजपुरा एवं अतराड़ा आदि गांवों में रजपुरा के पूर्व प्रधान कांति त्यागी ने नागरिकता कानून संशोधन पर कहा कि विपक्ष की भूमिका अलगाव के दलों जैसी है। ऐसे समय में जब देश में केन्द्र सरकार अहम फैसले कर रही है। ऐसे में आमजन को सही दिशा दिर्खाई जानी चाहिए। विपक्ष ने अफवाह फैलाकर देश की जनता को भ्रमित किया। नागरिकता संशोधन कानून से भारत के किसी भी धर्म के लोगों को नुकसान नहीं है और भारतीय मुसलमान को कोई भी नुकसान नहीं है। इस दौरान विनय त्यागी, आयुष त्यागी, मुकेश त्यागी, शिवहरी आदि रहे।