फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पंचायत में चले हथियार! दुकान के झगड़े में समधी आमने-सामने, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत

Sat, 28 Jun 2025 12:29 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में शुक्रवार को दुकान के विवाद को लेकर पंचायत हुई, जहां दो समधी पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट और फायरिंग हो गई। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र शुक्रवार शाम गोलियों की गूंज से थर्रा उठा। श्यामनगर कॉलोनी में एक दुकान के विवाद को लेकर बुलाई गई पंचायत खूनी टकराव में तब्दील हो गई, जब समधी पक्षों के बीच कहासुनी ने अचानक ताबड़तोड़ मारपीट और फायरिंग का रूप ले लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शाह नत्थन निवासी सरफराज ने लालकुर्ती बाजार में कुछ दिन पहले एक दुकान खरीदी थी, जिसे उन्होंने अपने बेटे जैद और बहू रिमशा के नाम कर दिया।

यह भी पढ़ें: Bijnor: साहूकारों के तकादे से टूटा दिल: दसवीं के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, पिता को दे रहे थे धमकियां 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि रिमशा का पिता आस मोहम्मद, जो श्यामनगर का निवासी है, दुकान को अपने नाम कराना चाहता था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए शुक्रवार शाम पंचायत बुलाई गई थी।

लेकिन मामला सुलझने की बजाय गरमा गया और मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने हथियार निकाल लिए और फायरिंग शुरू कर दी।

गनीमत यह रही कि कोई गोली किसी को नहीं लगी। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है।

पुलिस के अनुसार अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें