फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फायरिंग के आरोपी से रिमांड पर तमंचा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को घर में घुसकर युवक पर फायरिंग करने के आरोपी दीपांशु को रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर तमंचा बरामद किया है। काजमाबाद गून निवासी ब्रजवीर सिंह ने आरोपी के खिलाफ 25 जनवरी को मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई। वहीं ब्रह्मपुरी पुलिस ने हापुड़ के मजीदपुरा निवासी मोहम्म्द शारिक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। वह हाल में लिसाड़ी गेट क्षेत्र के भुसरा बाजार में रह रहा था। इसके अलावा रेलवे रोड पुलिस ने सुहेल उर्फ आबिद को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
मेरठ। ब्रह्मपुरी पुलिस ने बृहस्पतिवार को 104 ग्राम अफीम के साथ लिसाड़ी गेट के गुर्जर चौक निवासी मोहन आनंद उर्फ हरिमोहन उर्फ आनंद को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें