फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पिस्टल साफ करते समय चली गोली, युवक के पैर में लगी, अस्पताल में भर्ती

Thu, 03 Jul 2025 11:09 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र की इंदिरापुरम कॉलोनी में युवक पिस्टल साफ कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई। गोली राहुल के पैर में लगी, अस्पताल में भर्ती।

विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र की इंदिरापुरम कॉलोनी में बुधवार सुबह एक युवक को उस समय गोली लग गई, जब वह घर पर पिस्टल साफ कर रहा था। गोली युवक राहुल पुत्र धूम सिंह के पैर में लगी है।

विज्ञापन


अचानक चली गोली, मची अफरा-तफरी
जानकारी के अनुसार, राहुल घर पर पिस्टल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, जो सीधे उसके पैर में जा लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और घायल राहुल को तुरंत अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


 परिजन राहुल को शास्त्रीनगर एल ब्लॉक स्थित जगदंबा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। राहुल की हालत स्थिर बताई जा रही है।

 
घटना के बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पिस्टल लाइसेंसी थी या नहीं। पुलिस जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें