मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र की इंदिरापुरम कॉलोनी में बुधवार सुबह एक युवक को उस समय गोली लग गई, जब वह घर पर पिस्टल साफ कर रहा था। गोली युवक राहुल पुत्र धूम सिंह के पैर में लगी है।
विज्ञापन
अचानक चली गोली, मची अफरा-तफरी
जानकारी के अनुसार, राहुल घर पर पिस्टल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, जो सीधे उसके पैर में जा लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और घायल राहुल को तुरंत अस्पताल भिजवाया।