फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को थर्ड डिग्री दिए जाने के खिलाफ थाने में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। पुलिस ने फलावदा चौराहे पर सोमवार रात पान की दुकान पर पहुंचे दो युवकों को मोबाइल छीनने के आरोप में हिरासत में ले लिया। आरोप है कि पकड़े गए युवकों ने खुद को निर्दोष बताते हुए घटना की जानकारी से इनकार किया। वहीं,थाने में तैनात एक सिपाही ने एक युवक को थर्ड डिग्री दी। इस पर उसके परिजनों ने मंगलवार को भाजपाइयों के साथ थाने का घेराव कर हंगामा किया तथा सिपाही को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की। वहीं, थाना प्रभारी द्वारा कार्रवाई किए जाने का आश्वासन मिलने के बाद भाजपाई शांत हुए।
विज्ञापन

कस्बा निवासी एक युवक ने फलावदा चौराहा स्थित परचून की दुकान करने वाले रवि सैनी एवं रोहित के खिलाफ मोबाइल छीनने की तहरीर दी थी। पुलिस ने इस आधार पर दोनों युवकों को पान की दुकान से पकड़ लिया तथा थाने ले आई और पूछताछ की। हालांकि दोनों युवकों ने मोबाइल छीनने से इनकार करते हुए खुद को निर्दोष बताया। इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें रात भर हवालात में बंद रखा। युवकों ने आरोप लगाया कि देर रात एक सिपाही ने रवि सैनी को थर्ड डिग्री दी। जिसके चलते उसकी हालत खराब हो गई। इसकी जानकारी पाकर युवक के परिजन युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष निपुण चौहान एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे। यहां उन्होंने युवकों को निर्दोष बताकर थर्ड डिग्री देने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। इतना ही नहीं सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, थाना प्रभारी विनय कुमार आजाद ने आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। वहीं, भाजपाइयों ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे में आरोपी सिपाही के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे। पुलिस ने पकड़े गए दोनों युवकों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं, थाना प्रभारी विनय कुमार आजाद का कहना है कि युवक पूछताछ के लिए लाए गए थे। उनसे मारपीट करने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें