फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हरेवली बैराज पर एक घंटे तक जमा रहा गुलदार

Mon, 10 Jul 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
हरेवली में रामगंगा बैराज मार्ग पर डेरा डाले बैठा गुलदार
विज्ञापन
बिजनौर, हरेवली। हरेवली बैराज पर शनिवार देर शाम गुलदार करीब एक घंटे तक जमा रहा। बैराज मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। काफी देर तक लोग समझते रहे कि वाहनों के हार्न और रोशनी के देख गुलदार मार्ग को छोड़ भाग जाएगा। पर जब ऐसा नहीं हुआ तो लोगों ने वाहनों के हार्न बजाए और शोर मचाया तब गुलदार वहां से हटा। उधर गुलदार ने शनिवार देर रात में ही तीन लोगों के पालतू कुत्तों को निवाला बना लिया। ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

हरेवली निवासी यशवीर सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात जब वह अफजलगढ़ से कार से घर आ रहे थे तो रास्ते में रामगंगा हरेवली बैराज के समीप मार्ग पर गुलदार दिखाई दिया। गुलदार को देख कार को रोक दिया। दूसरी ओर से भी आने वालों ने भी वाहनों को रोक गुलदार के जाने का इंतजार किया। लेकिन गुलदार एक घंटे तक वहीं पर डटा रहा। राहगीरों ने इकट्ठा होकर शोर मचाया। तब कहीं जाकर गुलदार मार्ग से हटकर बैराज तटबंध से होता हुआ जंगल की ओर चला गया।
उधर, क्षेत्र के गांव शहजादपुर में काफी दिन से गुलदार का आतंक बना है। गुलदार ने शनिवार रात गांव के हरिओम, रूपचंद व राजकुमार के पालतू कुत्तों को अपना निवाला बना लिया। घटना की सूचना वन, पुलिस विभाग के अधिकारियों को दी। पुलिस तो रात में ही मौके पर पहुंच गई। लेकिन वन विभाग रविवार शाम तक कोई नहीं पहुंचा। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों ने डीएम से गुलदार को पकड़कर वनों में छुड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

वन विभाग के दरोगा राजेंद्र सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। गुलदार तो जगह-जगह देखे जा रहे हैं। जंगल में खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें