फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ऑनलाइन इलाज देने में सातवें स्थान पर रहा बिजनौर

Mon, 10 Jul 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। सरकार की ओर से मरीजों को घर के पास सुलभ इलाज उपलब्ध कराने के लिए टेलीमेडिसिन की सुविधा शुरू की गई है। टेलीमेडिसिन के माध्यम से इलाज देने में बिजनौर प्रदेश में सातवें स्थान पर है। जबकि पिछले सप्ताह बिजनौर प्रदेश में पहले पायदान पर था।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जून के आखिरी सप्ताह में चिकित्साधिकारियों के तबादले हुए हैं। जिसका सीधा असर टेलीमेडिसिन व्यवस्था पर पड़ा है। पहले सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात सभी चिकित्साधिकारियों की ई-संजीवनी पर आईडी बनी हुई थी। जिससे वह लॉग-इन कर मरीजों को ऑनलाइन देखते थे। मगर कुछ चिकित्साधिकारियों का स्थानांतरण हो गया, उनकी जगह नए चिकित्साधिकारी आए गए। मगर उनकी ई-संजीवनी पर आईडी नहीं बनी हुई है। जिसकी वजह से रोजाना सिर्फ 350 मरीजों को टेलीमेडिसिन सुविधा से ऑनलाइन परामर्श दिया जा रहा है। जबकि पहले रोजाना करीब 500 मरीजों को ऑनलाइन परामर्श दिया जा रहा था।
- सीएचओ ऑनलाइन जुड़कर मरीजों की चिकित्सकों से करा रहे बात
जिले में करीब 150 सीएचओ (सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी) स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र पर तैनात हैं। जो केंद्र पर आने वाले मरीजों को टेलीमेडिसिन के जरिए जिला मुख्यालय या सीएचसी-पीएचसी पर तैनात चिकित्सकों की बात कराते हैं। मरीज को जो परेशानी है, उसी के आधार पर चिकित्सक दवा बता देते हैं और सीएचओ मरीज को दवा देकर भेज देते हैं।
विज्ञापन

- वर्जन : टेलीमेडिसिन से इलाज करने में बिजनौर प्रदेश में सातवें स्थान पर है। चिकित्साधिकारियों के तबादले होने से प्रदेश में बिजनौर की रैकिंग कम हुई है। कोशिश की जा रही है ज्यादातर मरीजों को घर के पास इलाज मिल जाए। उन्हें परेशान नहीं होना पड़े। - पूनम रानी, डीसीपीएम, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें