बिजनौर: गुलदार हमला: मंडावर क्षेत्र के ग्राम बिचपड़ी के जंगल में शफीक को गुलदार द्वारा मौत के घाट
- फोटो : BIJNOR
मोहंडिया गांव में गुलदार ने मजदूर को मार डाला
मंडावर (बिजनौर)। बिजनौर में आदमखोर गुलदार ने खेत में काम कर रहे एक मजदूर को मार डाला। एक माह के भीतर जिले में पांच लोग गुलदार के शिकार हो चुके हैं। बुधवार सुबह भी गुलदार ने एक किसान को हमला कर घायल किया था। गुलदार के लगातार बढ़ते हमलों से किसान दहशत में हैं और उन्होंने खेतों में जाना बंद कर दिया है।
मरने वाला शफीक (50) गांव बिचपड़ी का रहने वाला था। वह बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे गांव मोहंडिया निवासी रामपाल के खेत में नलकूप की नाली साफ कर रहा था। अचानक खेत से निकले एक गुलदार ने शफीक पर हमला कर दिया और उसे ईख के खेत में खींचकर ले गया। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान इकट्ठा होकर मौके पर पहुंचे और शोर मचाया तो गुलदार खेत के बाहर निकल आया। किसानों की भीड़ देखकर गुलदार वहां से भाग गया। गांव वालों ने खेत में जाकर देखा तो शफीक का शव पड़ा था। गुलदार ने इससे पहले गांव रतनपुर रियाया निवासी गुड्डू पर भी हमले की कोशिश की थी, लेकिन गुड्डू जंगल से भाग आया था। गांव वाले शफीक के शव को उसके घर ले गए।
बिजनौर: गुलदार हमला: मंडावर क्षेत्र के ग्राम बिचपड़ी के जंगल में शफीक की मौत पर विलाप करते परिजन?- फोटो : BIJNOR