फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर : फसल काटते वक्त किशोर को उठाकर ले गया गुलदार, गन्ने के खेत में मिला शव

Sun, 07 Mar 2021 05:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
किशोर की मौत पर विलाप करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में देहात क्षेत्रों में ग्रामीण गुलदार के हमलों से परेशान हैं। रविवार सुबह अफजलगढ़ थानाक्षेत्र में एक गुलदार फसल काट रहे किशोर पर हमलाकर उसे उठाकर ले गया। किशोर का शव तकरीबन 50 मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत में पड़ा मिला। वहीं गुलदार के हमलों से ग्रामीण दहशत में हैं। फसल काट रहे किसान भी डर के साए में फसल काट रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार क्षेत्र के अलियापुर के जंगल में खेत से लाई की फसल काटते समय एक गुलदार ने किशोर पर हमला बोल दिया। गुलदार उसे उठाकर ले गया। वहीं बालक के गुम होने पर फसल काट रहे अन्य परिजन चिंतित हुए और बालक की तलाश की। गुलदार को देखकर उन्होंने शोर मचा दिया।

यह भी पढ़ें: मेरठ में किसान महापंचायत : प्रियंका गांधी का हमला, अंग्रेजों की तरह किसानों का शोषण कर रही भाजपा सरकार
विज्ञापन


ग्रामीणों का शोर सुनकर गुलदार भाग निकला, इसके बाद ग्रामीणों ने किशोर को तलाश किया, तकरीबन 50 मीटर की दूरी पर लहूलुहान हालत में किशोर का शव गन्ने के एक खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


वहीं इस घटना से ग्रामीणों में काफी रोष दिखा। वहीं गुलदार द्वारा किशोर को मारे जाने की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हंगामा किया। हालांकि पुलिस ने समझा बुझाकर शांत करा दिया। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और गुलदार की तलाश में जुट गई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें