पिठलोकर। समाजवादी पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए सरधना तहसील क्षेत्र के पिठलोकर गांव निवासी गुलबहार को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। उनका मनोनयन 31 अगस्त को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद इकबाल खान कादरी ने किया। मनोनयन पत्र के अनुसार यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर की गई है। गुलबहार को संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के साथ समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकर्ताओं ने गुलबहार को बधाई देते हुए पार्टी नेतृत्व का आभार जताया।