फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गार्ड ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन

मोदीपुरम। एक गार्ड ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घंटों तक उसका शव पंखे पर लटका रहा। सूचना पर पुलिस ने शव को नीचे उतार कर घटना की जानकारी ली। आत्महत्या का कारण दंपती में आपसी विवाद बताया गया है।
विज्ञापन

हापुड़ निवासी सचिन पल्हेड़ा गांव के पास बनी एक कॉलोनी में राजकुमार के मकान में किराए पर रहता था। सचिन ने एक साल पहले पल्हेड़ा निवासी सरिता से लव मैरिज की थी। सरिता घरों में खाना बनाती है। सचिन एक प्राइवेट कॉलोनी में गार्ड की नौकरी करता था। बताया गया कि बुधवार शाम के समय ड्यूटी से आने के बाद सचिन घर पर अकेला था। पत्नी खाना बनाने के लिए बाहर गई हुई थी। इसी दौरान सचिन ने आत्महत्या कर ली। पत्नी जब रात में लौटी तो पति का शव लटका मिला। जिसे देख कर उसकी चीख निकल गई। सरिता की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतार कर घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी अवनीश कुमार का कहना है पत्नी से विवाद होने पर युवक ने घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या की है। युवक ने हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी में डेढ़ लाख रुपए का मकान बेचा था। उस पैसे को भी ऐसे ही उठा दिया था। जिसको लेकर पति-पत्नी में विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें