फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटीबी क्रिकेट एकेडमी और मेरठ इलेवन ने मैच जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
- गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में रविवार को 7 से 10 साल के वर्ग में जीटीबी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें जीटीबी ने 17 रन से जीत प्राप्त की। जीटीबी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में कुल 177 रन बनाए। इसमें आयुष ने 41, अभय ने 40, भाविक ने 38 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में आईश ने 4, राघव ने दे, फवाद ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम 18 ओवर में 160 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से कार्तिक ने 43, अयान और रितिक ने 39-39 रन बनाए। गेंदबाजी में जीटीबी की ओर से अभय ने 5, शिव ने 3 और सार्थक ने 2 विकेट लिए। दूसरा मैच गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी के मैदान में हुआ। यहां ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 29 ओवर में 214 रन बनाए। इसमें आदित्य ने 51, दिव्यराज ने 40, अली ने 39 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेंदबाजी में मेरठ इलेवन की ओर से कुश ने तीन, कुणाल ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मेरठ इलेवन की टीम ने 28.5 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से रिहान ने 38, कुणाल ने 40, आयुष और शौर्य ने 37-37 रन बनाए। गेंदबाजी में कुणाल राणा ने दो, आदित्य ने दो, अवि ने तीन विकेट लिए। मेरठ इलेवन ने इस 1 विकेट से जीत प्राप्त की। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि आज भी जूनियर वर्ग में मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें