फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जीटीबी और ऋषभ एकेडमी ने सेमीफाइनल में जगह बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहा क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को दो मैच खेले गए। इसमें जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ की टीम ने अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
पहले मैच में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 9 विकेट पर 180 रन बनाए। इसमें मुकुल ने 60, मन्नू ने 38, जैद ने 36, तोहिनूर ने 34 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में मेरठ इलेवन की ओर से रिहान, विराट और सार्थक ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ इलेवन की टीम 23 ओवर में 175 रन ही बना सकी। जीटीबी ने पांच रन से मैच जीता।
विज्ञापन

मेरठ इलेवन की ओर से श्रेयांश ने 41, कार्तिक ने 40, करन ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में वैभव ने 4, धनुष ने दो विकेट लिए। दूसरे मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.5 ओवर में 202 रन बनाए। इसमें आयुष ने 45, ईशांत ने 42, कबीर ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी में शिव ने 4 और आईश ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार स्पोर्ट्स इलेवन की टीम 21.5 ओवर में 189 रन पर पूरी टीम आउट हो गई। ऋषभ ने 13 रन से मैच जीता। मेरठ की ओर से धैर्य ने 43, सुहैल ने 41, दक्ष ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में देवांश ने तीन, अर्जुन ने दो, देव शर्मा ने दो, विपुल ने दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि आज पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें