फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फर्जी फर्म बनाकर की 1.98 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। सहायक आयुक्त राज्य कर अधिकारी भारतेंदु मोहन मिश्र ने कोतवाली थाने में खरखौदा निवासी मनोज कुमार के खिलाफ फर्जी फर्म बनाकर 1.98 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि खरखौदा निवासी मनोज कुमार ने 29 मई 2024 को शाहपीर गेट स्थित बिल्डिंग नंबर 201 के पते पर मीराया इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म पंजीकृत कराई थी। एक मई 2025 को जांच की गई तो वहां कोई फर्म नहीं मिली। काफी जांच के बाद भी जब उक्त नाम से कोई फर्म नहीं मिली तो उसे निरस्त कर दिया गया। जीएसटी की जांच की गई तो आरोपी ने इस फर्म से 38 फर्मों को आउटवर्ड माल की सप्लाई करते हुए 1.98 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी की है। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें