किठौर। गांव नंगली किठौर निवासी सहरयाब ने गांव के ही शेर अली व जुल्फिकार पर गाली गलौज कर मारपीट कर ईंट से हमला करने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि आरोपियों पर उसकी मां से 15 हजार रुपये उधार लिए थे। तकादा करने पर उक्त लोगों ने उनसे मारपीट की। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।