फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-2: 150 करोड़ का निवेश बदलेगा उद्योगों की सूरत, ये हैं लोन प्रस्ताव

Sat, 27 Jul 2019 04:16 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ में होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-2 में शहर से लगभग 150 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव हैं। शहर से कुछ उद्यमी सेरेमनी में भाग लेने के लिए शनिवार को लखनऊ रवाना हो गए। एक साल पहले हुई इन्वेस्टर समिट के बाद औद्योगिक माहौल में आए सकारात्मक बदलाव का असर बाजार में दिखने लगा है।

विज्ञापन


जिले से लगभग 150 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव जीबीसी 2 में गए हैं। इसमें एक करोड़ रुपये के लगभग ऋण के प्रस्ताव हैं। विभिन्न योजनाओं में ऋण के लिए आवेदन भेजे हैं। इसका लाभ लगभग 350 लोगों को मिलेगा। 130 करोड़ के प्रस्ताव केवल उद्योगों के विस्तार के हैं। 28-29 जुलाई को लखनऊ में सेरेमनी का आयोजन है। गृहमंत्री अमित शाह और उपराष्ट्रपति भी शामिल होंगे। मेरठ से विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एस्टेट से उद्यमी कमल ठाकुर, पसवाड़ा पेपर मिल से अरविंद अग्रवाल, वीएन सिंघल, राजेश माहेश्वरी, महावीर अग्रवाल, कनोहर इलेक्ट्रॉनिक्स, अनुश्री इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक भाग लेंगे। 

निजी औद्योगिक क्षेत्र होंगे विकसित
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी- 2 में अगर निवेश प्रस्तावों को हरी झंडी मिलती है तो शहर में निजी औद्योगिक क्षेत्रों का विकास और विस्तार होगा। विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया के उद्यमी कमल ठाकुर ने 25 एकड़ भूमि में नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का प्लान तैयार किया है। 80 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है, इसकी मदद से 25 एकड़ में 100 इकाइयां स्थापित हो सकती हैं। अन्य उद्यमियों ने भी औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार करने के लिए प्रस्ताव भेजा है। इसके साथ ही कनोहर इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपनी इकाई के विस्तार के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। 
विज्ञापन


विभिन्न योजनाओं में ये हैं लोन प्रस्ताव
योजना का नाम                                   ऋण राशि 
विज्ञापन

एक जिला एक उत्पाद योजना               2658.32 लाख
मुख्यमंत्री योगी स्वरोजगार योजना       1441.58 लाख
प्रधानमंत्री इंम्पलायमेंट जनरेशन प्रोग्राम 1248.38 लाख

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें