फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: निकाह के अगले दिन आम के बाद में पेड़ से लटका मिला दूल्हे का शव

विज्ञापन
खरखौदा के गांव उलधन निवासी मृतक यूनुस कुरैशी का फाइल फोटो (परिजन)
विज्ञापन
- निकाह के बाद दुल्हन को घर लाया था यूनुस
विज्ञापन

- सुबह नमाज पढ़ने के बाद निकला था बाहर
- परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इंकार

संवाद न्यूज एजेंसीखरखौदा(मेरठ)। उलधन गांव निवासी यूनुस कुरैशी (27) का मंगलवार को मेरठ के पावली गांव निवासी अंजुम के साथ निकाह हुआ था। निकाह के बाद वह दुल्हन को लेकर घर लौटा था। परिवार में खुशियों का माहौल था। बुधवार सुबह स्नान कर नमाज पढ़ने के बाद वह घर से बाहर गया लेकिन वापस नहीं लौटा। बाद में सेत कुआं निवासी फुदन सिंह के आम के बाग में उसका शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव सेत कुआं के किसान बुधवार सुबह अपने खेतों पर काम करने के लिए बाग की ओर पहुंचे। इसी दौरान उनकी नजर आम के पेड़ पर लटके यूनुस के शव पर पड़ी। शव मिलने की जानकारी गांव में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, यूनुस बुधवार सुबह बिल्कुल ठीक था। वह स्नान करने के बाद नमाज पढ़ने गया था। नमाज पढ़ने के बाद वह घर से बाहर चला गया। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजन उसकी तलाश करते, इससे पहले ही बाग में उसका शव मिलने की सूचना मिल गई।
उधर, घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। ग्रामीणों के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले भी यूनुस के परिजनों ने उसकी शादी की बात चलाई थी लेकिन उस समय उसने शादी करने से इंकार कर दिया था। अब दोबारा शादी की बात होने पर भी उसके मन में शादी को लेकर असहमति होने की चर्चा है। हालांकि, इस संबंध में परिजनों की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। यूनुस ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इस बारे में परिजन भी कुछ नहीं बता रहे है।परिवार में निकाह की खुशियां मातम में बदली
विज्ञापन

- निकाह के अगले ही दिन यूनुस की मौत से परिवार में मातम छा गया। मंगलवार को जिस घर में निकाह की खुशियां थीं, वहां बुधवार को मातम पसर गया। दुल्हन के घर पहुंचने के कुछ ही घंटे बाद हुई इस घटना से परिवार और ग्रामीण भी स्तब्ध हैं। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, परिजनों ने बुधवार शाम के समय शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।

सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि इस मामले में पुलिस सभी तथ्यों पर जांच कर रही है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें