फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शादी से एक दिन पहले दूल्हे की अपहरण के बाद गोली मारकर हत्या, खेत में पड़ा मिला शव

Sat, 14 Mar 2020 04:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
murder news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शनिवार को रतनपुरी थानाक्षेत्र में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की रविवार को शादी होनी थी लेकिन इससे एक दिन पहले ही अज्ञात बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि युवक का गुरुवार रात को अपहरण किया गया था। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रतनपुर थानाक्षेत्र के गांव हुसैनाबाद भवाड़ा निवासी अब्दुल वहाब 20 पुत्र दिलशाद की अपहरण के बाद निर्मम हत्या कर दी गई। गुरुवार रात ढाई बजे चार नकाबपोश बदमाशों ने उसका गनप्वाइंट पर अपहरण कर लिया था। बेटे की हत्या की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

शनिवार को उसका शव भनवाड़ा टोडा मार्ग पर गेहूं के खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन की। पुलिस के अनुसार युवक के सिर में गोली मारी गई है। वहीं उसके शरीर पर काफी चोट के निशान हैं। पुलिस का कहना है कि युवक से मारपीट करने के बाद उसे गोली मारी गई है।
विज्ञापन


अपहरण के बाद दूल्हे की हत्या से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की पड़ताल की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें