फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बरातियों को बनाया बंधक, बिन दुल्हन लौटी बरात, जानें- क्या है वजह

Wed, 10 Apr 2019 07:07 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

बिजनौर में मंडावली क्षेत्र के एक गांव में बरात के देरी से पहुंचने पर लड़की पक्ष की सारी तैयारी धरी रह गई। देर शाम बरातियों के साथ दूल्हे के आने पर लड़की पक्ष ने जमकर विरोध किया। आक्रोशित लड़की पक्ष ने बरात को बंधक बना लिया और शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद बरात बिना दुल्हन लिए ही लौट गई।

विज्ञापन


मंडावली थाना क्षेत्र के गांव में मंगलवार सुबह को बरात आनी थी। लड़की पक्ष ने बरात के स्वागत की पूरी तैयारी कर रखी थी। लेकिन काफी समय बीतने के बाद जब बरात नहीं आई तो लड़की पक्ष में खलबली मच गई। कई बार दूल्हे पक्ष के लोगों से संपर्क साधने का प्रयास किया, लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं मिला तो अधिकांश रिश्तेदार लौटने लगे। देर शाम चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव सबदलपुर रेड़ा निवासी अब्दुल कलाम अपने पुत्र कदीर की बरात लेकर कुछ बरातियों के साथ जैसे ही लड़की पक्ष के घर पहुंचे और वहां लोग आग-बबूला हो गए। दूल्हा पक्ष से देरी से आने का कारण पूछा गया तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

इससे आक्रोशित लड़की पक्ष ने बरात को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। एसडीएम उमेश कुमार मिश्र, सीओ महेश कुमार की उपस्थिति में दोनों पक्षों में रात को समझौता हो गया। थानाध्यक्ष संदीप त्यागी को दोनों पक्षों की ओर से कोई भी कानूनी कार्रवाई न करने की लिखित तहरीर सौंपी गई। पुलिस ने बिना कार्रवाई किए बरात को छोड़ दिया। समझौता वार्ता के बाद दूल्हे पक्ष ने विवाह करने की लड़की पक्ष से गुहार लगाई, लेकिन लड़की वालों ने शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद बरात बिना दुल्हन लिए ही लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें