फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: फिल्मी हीरो की तरह चलती गाड़ी पर चढ़ा दूल्हा, ड्राइवर को बुरी तरह से धुना; 'लक्ष्मी' पर डाला था हाथ

Sun, 24 Nov 2024 11:20 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोग दूल्हे की फिटनेस की खूब तारीफ भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
दूल्हे ने की ड्राइवर की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गले में नोटों की माला पर टाटा ऐस गाड़ी के चालक ने झपट्टा मारा तो दूल्हा किसी फिल्मी हीरो की तरह पीछा कर चलती गाड़ी पर चढ़ गया। खिड़की के रास्ते अंदर घुसा गाड़ी रूकवाई। आरोपी चालक को दूल्हे और उसके परिजनों ने हाईवे पर जमकर धुना। बाद में चालक ने किसी तरह माफी मांगकर अपनी जान बचाई। यह घटना परतापुर थाना क्षेत्र की है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोग दूल्हे की फिटनेस की खूब तारीफ भी कर रहे हैं।

विज्ञापन



परतापुर बाईपास स्थित डूंगरावली गांव निवासी देवकुमार पुत्र सुभाष की बरात शनिवार सुबह गगोल के पास अच्छरोंडा गांव जा रही थी। घुडचढ़ी के बाद रवाना होने से पहले बरात गांव के बाहरी छोर स्थित मंदिर पर पहुंची। गाड़ी में बैठने से पहले दूल्हा सुभाष मोबाइल पर किसी से बात कर रही था। इसी दौरान वहां से टाटा ऐस गाड़ी में कपड़ा लेकर चालक गुजर रहा था। 

आरोप है कि चालक ने दूल्हे के गले में पड़ी नोटों की माला पर झपट्टा मारा, लेकिन माला उसके हाथ नहीं लगी। इसके बाद आरोपी ने अपनी गाड़ी तेज रफ्तार में दौड़ा दी। बाइक पर गैस सिलिंडर लेकर जा रहे गांव निवासी एक व्यक्ति के साथ दूल्हे ने आरोपी का पीछा किया। 

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हा चलती गाड़ी पर चढ़ गया और खिड़की के रास्ते अंदर घुसा। इसके बाद चालक ने गाड़ी रोक दी। चालक के गाड़ी से उतरने के बाद दूल्हा फिर खिड़की के रास्ते ही बाहर आया और आरोपी की पिटाई करने लगा। इतनी देर में दूल्हे के परिजन भी आ गए और आरोपी पर हाथ साफ किया। 

पिटाई करने के बाद आरोपी को एक ढाबे पर बैठा लिया। पुलिस को बुलाने की बात चलने लगी। इस पर आरोपी गिड़गिड़ाने लगा। उसने कहा कि नोटों की माला छीनने का कोई इरादा नहीं था। उसका हाथ गाड़ी से बाहर निकला था जो गलती से दूल्हे की माला से टकरा गया। इसके बाद गांव के बुजुर्गों के हस्तक्षेप पर वाहन चालक को चेतावनी देकर छोड दिया गया। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि इस मामले में कोई शिकायत पुलिस से अभी तक नहीं की गई है।
विज्ञापन

दूल्हे की फिटनेस की हो रही तारीफ
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो लोग मेरठ के दूल्हे की फिटनेस की तारीफ करने लगे। कई लोग आरोपी चालक पर कमेंट करने लगे कि मेरठ से दूल्हे से गलत पंगा ले लिया। कुछ लोगों ने चुटकी लेते हुए कहा कि जब गाड़ी रूक गई थी तो दूल्हे को खिड़की से बाहर निकलने की क्या जरूरत थी। वह गेट खोलकर भी बाहर आ सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें