फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस : एसडीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, 82 में से केवल छह का निस्तारण

विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत करते महिला। (मवाना)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एसडीएम ने तहसील अधिकारियों के साथ नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कुल 82 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से मौके पर मात्र छह शिकायतों का ही निस्तारण हो सका।
समाधान दिवस में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं। गांव खेड़की जदीद निवासियों ने मुख्य सड़क टूटी होने और जलभराव के कारण हो रही परेशानी की शिकायत करते हुए सड़क निर्माण की मांग की। मोहल्ला मुन्नालाल फलावदा रोड मवाना निवासी शिल्पी ने भू-माफिया द्वारा सरकारी जोहड़ की जमीन काटकर कब्जा करने और अपनी पैतृक भूमि की पैमाइश कराने के संबंध में पत्र सौंपा। गांव दरियापुर निवासी धर्मसिंह ने गांव में खुले सुअर फार्म से फैल रही गंदगी व बीमारी की शिकायत करते हुए इसे बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मपाल निडावली ने खेत की पैमाइश कराकर मेड़ को सिजरे के अनुसार कराने, रणवीर सिंह हंसापुर ने सिंचाई विभाग की पुरानी नाली को अवैध रूप से काटने व पेड़ लगाकर रास्ता बंद करने, राधेश्याम गजरोली ने पानी की निकासी के लिए खड़ंजा निर्माण कराने, अंकुर सैनी ने मोहल्ला हीरालाल हस्तिनापुर रोड स्थित पुरानी आढ़त मंडी में अतिक्रमण हटाने और वीआईपी तहसील रोड डिवाइडर की लाइट्स ठीक कराने, जितेंद्र पिलौना ने पुलिस कार्रवाई द्वारा रास्ता खुलवाने, अनुज कुमार महमूदपुर सिखेड़ा ने नगर पंचायत हस्तिनापुर में संविदा ठेका प्रथा पर पुनः ड्यूटी पर रखवाने आदि प्रार्थना पत्र दिए। एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों पर निष्पक्ष व समयबद्ध जांच कर निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें