फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पंच कल्याणक से पूर्व भगवान के माता पिता का अभिनंदन

विज्ञापन
दिगंबर जैन मंदिर सूर्य पैलेस में आयोजित कार्यक्रम।
विज्ञापन
सूर्या पैलेस कॉलोनी में श्री 1008 चंद्रप्रभ भगवान का मंदिर निर्माण के बाद अब होगा पंच कल्याणक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सूर्या पैलेस काॅलोनी में श्री 1008 चंद्र प्रभ भगवान का मंदिर निर्माण किया गया है। इसमें मूल नायक भगवान चंद्र प्रभ की मनोहारी प्रतिमा के साथ ही छह और तीर्थंकरों की अष्ट धातु की प्रतिमाएं विराजमान होंगी। रविवार से मंदिर में पंच कल्याणक महोत्सव से पूर्व भगवान के माता पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त करने वाली सुधा जैन और प्रदीप जैन का अभिनंदन समारोह भव्यता से सम्पन्न हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेश जैन ऋतुराज और कमल दत्त शर्मा रहे। कार्यक्रम में कमला नगर साधु सेवा समिति ने भगवान के माता पिता बनने वाले सुधा जैन और प्रदीप जैन का तिलक लगाकर स्वागत किया। सुधा और प्रदीप जैन परिवार ने आस्था के साथ दान धर्म किया। प्रवक्ता विरेंद्र जैन ने बताया कि यह उनका और पूरे क्षेत्र के लोगों को सपना था एक जैन मंदिर निर्माण किया जाए। इस सपने को उनके सुपुत्र दीपक जैन ने पूरा किया। मंदिर का शिखर, वेदी, भाव, प्रवेश द्वार राजस्थान के कारीगरों ने किया है। विरेंद्र जैन ने बताया कि पंच कल्याणक महोत्सव एवं विश्व शांति महा उपाध्याय वर्षभा नंद महाराज के सानिध्य में 5से 11 दिसंबर तक रामलीला ग्राउंड दिल्ली रोड पर होगा। कार्यक्रम में पारसनाथ महिला समिति, दिल्ली, बड़ौत, अमीनगर सराय, सरधना सहित शहर के विभिन्न कॉलोनियों के लोग शामिल हुए।

दिगंबर जैन मंदिर सूर्य पैलेस में आयोजित कार्यक्रम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें