फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सेंट जोसेफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज में ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता

विज्ञापन
सरधना। सेंट जोसेफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज में चित्रकला विभाग की ओर से ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता
विज्ञापन
सरधना। सेंट जोसेफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज में छात्राओं की सृजनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चित्रकला विभाग की ओर से ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य सिस्टर क्रिस्टीना लुईस के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का संयोजन चित्रकला विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर शबाहत ने किया। छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर आकर्षक एवं कलात्मक ग्रीटिंग कार्ड तैयार किए। रंगों के संतुलित प्रयोग, मौलिकता और सृजनात्मक प्रस्तुति ने निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन शिक्षा विभाग की डॉ. मोनिका शर्मा, इतिहास विभाग की शिवानी और संस्कृत विभाग की पूजा ने किया। प्रतियोगिता में अजरा सना, इतबानूर, फबिया और सानिया का बेहतर प्रदर्शन रहा। प्राचार्य सिस्टर क्रिस्टीना लुईस ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर चित्रकला विभाग को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें