फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ग्रेप सिस्टम लागू, फिर भी एक्यूआई 150 तक रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। एनसीआर में रविवार से ग्रेडिड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू कर दिया गया है। यह सिस्टम लागू होने के बाद भी हवा की गुणवत्ता में ज्यादा सुधार नहीं हुआ है। एयर क्वालिटी इंडेक्स का स्तर 150 के पास बना रहा। वहीं, गर्मी का असर भी कायम है। उमस भरी गर्मी से दिनभर शहरवासियों का बुरा हाल रहा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

हर साल अक्तूबर माह से लेकर पूरी सर्दी एयर क्वालिटी इंडेक्स का स्तर बढ़ने से शहर के लोगों को प्रदूषण की मार झेलनी पड़ती है। इस कारण केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पिछले दो वर्ष से 15 दिन पहले ही ग्रेप सिस्टम लागू कर रहा है। इस प्लान के तहत विभागों को प्रदूषण रोकने के लिए जिम्मेदारी सौंपी जाती है। रविवार को यह सिस्टम लागू होने के बाद भी एयर क्वालिटी इंडेक्स का स्तर 149 के स्तर पर रहा। धीरे-धीरे हवा की श्रेणी खराब होती जा रही है। शहर के विभिन्न इलाकों जयभीमनगर में 140, गंगानगर में 157, पल्लवपुरम में 151, दिल्ली रोड पर 155, हापुड़ चौराहे पर 147 एयर क्वालिटी इंडेक्स दर्ज किया गया। इसके अलावा मौसम भी शुष्क बना हुआ है। इस कारण तापमान 35 डिग्री तक चल रहा है। दिन में उमसभरी गर्मी परेशान कर रही है।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि दिन छोटा होने के चलते धीरे-धीरे दिन और रात के तापमान में भी गिरावट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें