फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नंगली गजरौली में राधा अष्टमी पर निकाली भव्य झांकी

विज्ञापन
नंगली गांव में निकाली गई राधा कृष्ण की भव्य झाँकी स्रोत संवाद
विज्ञापन
हस्तिनापुर। राधा अष्टमी के अवसर पर क्षेत्र के गांव नंगली गजरौली में शनिवार को भव्य झांकी निकाली गई। झांकी में श्रीराधा-कृष्ण के विभिन्न स्वरूपों की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। राधा-कृष्ण की झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर झांकी का स्वागत किया और भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

झांकी गांव के मंदिर से शुरू होकर आसपास के खता, गजरौली, नगली आदि गांव से होकर गुजरी। राधा-कृष्ण की झांकी के साथ-साथ कृष्ण-सुदामा, भगवान शिव-पार्वती आदि की झांकियां भी शामिल रही। श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के साथ झांकी के साथ चलते रहे। मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। झांकी गांव नंगली गजरौली के शिव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलाकारों ने धार्मिक प्रसंगों पर आधारित प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
वहीं, रठौरा खुर्द के चौराहे पर गो सेवा परिवार की ओर से राधा अष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। भंडारे का आयोजन किया गया। गो सेवा परिवार के प्रदीप बवेजा ने राधा अष्टमी के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला।

नंगली गांव में निकाली गई राधा कृष्ण की भव्य झाँकी स्रोत संवाद

नंगली गांव में निकाली गई राधा कृष्ण की भव्य झाँकी स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें