फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 20 नवंबर से होगी स्नातक एनईपी की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस एवं संबद्ध कॉलेजों में स्नातक एनईपी में बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएससी एजी विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 20 नवंबर से होंगी। दिसंबर तक प्रस्तावित इन विषम सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम जल्द ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी हो जाएगा। विवि ने कॉलेजों को प्रथम सेमेस्टर का निर्धारित कोर्स पूरा कराने के लिए अतिरिक्त कक्षाएं चलाने के निर्देश दिए हैं। विवि के अनुसार परीक्षाओं में कोई बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन

छात्रों का विरोध, कहा फैसला गलत
स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 20 नवंबर से कराने का छात्रों ने विरोध किया है। विवि छात्र संघ के पूर्व महामंत्री अंकित अधाना के अनुसार दो हफ्ते पहले तक विवि में प्रथम सेमेस्टर के प्रवेश हुए। 90 दिन अभी पूरे नहीं हुए। आखिर छात्र कैसे पेपर देंगे। छात्रों ने प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं का विरोध करने का एलान किया है। छात्रों के अनुसार विवि बिना कक्षाओं के परीक्षाओं को बाध्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें