फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खाद के गड्ढों पर अवैध निर्माण की जांच शुरू, कार्रवाई नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग में खाद के गड्ढों पर किए जा रहे अवैध कब्जे की शिकायत के बाद भी तहसील प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की है। लेखपाल की जांच में अवैध निर्माण मिलने के बावजूद यहां कार्रवाई नहीं की जा रही है। मंगलवार को भी नायब तहसीलदार गौरव कुमार टीम के साथ पहुंचे, मगर शिकायतकर्ता सहित अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बार-बार जांच की जा रही है।
विज्ञापन

गांव पांचली बुजुर्ग निवासी संजय कुमार ने जिलाधिकारी दीपक मीणा से शिकायत की थी। खाद के गड्ढों पर गांव के कुछ लोग काफी समय से रात के अंधेरे में अवैध निर्माण करके जमीन कब्जा रहे हैं। लेखपाल ने मौके पर जांच की और अवैध निर्माण पाया। उन्होंने अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी थी। इसके बावजूद कोई कदम नहीं उठाया गया। मंगलवार को फिर नायब तहसीलदार गौरव कुमार टीम के साथ पहुंचे, लेकिन कार्रवाई का आश्वासन तक नहीं दिया गया। पीड़ित शिकायतकर्ता ने अब कमिश्नर से मामले की शिकायत करने की भी बात कही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें